बड़ी खबर फिरोजपुर रेल मंडल ने 11 मई से 16 मई तक जम्मू कश्मीर की सभी ट्रेनें बंद कर दी हैं

Spread the love

पठानकोट से कांगड़ा घाटी की रेल सेवा 17 मई तक रद्द कर दी गई है। फिरोजपुर रेल डिवीजन ने रविवार देर शाम आदेश जारी होने के बाद सोमवार से इस रूट की ट्रेनों को 17 मई तक रद्द कर दी है। उधर, 11 से 16 मई तक जम्मू-कश्मीर की सभी ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।
बता दें, पठानकोट-जोगिंदर नगर रूट पर कुल 14 ट्रेनें (अप-डाउन) चलती थीं। पिछले वर्ष मार्च में कोरोना के चलते सभी ट्रेनों को बंद कर दिया और इस साल अप्रैल में इस रूट पर दो ट्रेनों को शुरू किया गया। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद हिमाचल सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इसी को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल ने रविवार रात आदेश जारी कर दोनों ट्रेनों को भी बंद कर दिया।

ट्रेनें रहेंगी रद्द
बनिहाल-बारामूला के बीच दौड़ने वाली ट्रेन संख्या 04613
बारामूला-बनिहाल के मध्य चलने वाली ट्रेन संख्या 04614
बनिहाल-बारामूला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04617
बारामूला-बनिहाल सेक्शन में चलने वाली ट्रेन संख्या 04618
बनिहाल-बारामूला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04619
बारामूला-बड़गाम के बीच दौड़ने वाली ट्रेन संख्या 04620
बड़गाम-बनिहाल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04622


Spread the love
और पढ़े  फ्रांस से आए पर्यटकों ने काटे खेत में गेहूं, अलवर में किसान की मदद 
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *