बंगाल : चंद लोगों के बीच आज राजभवन में शपथ लेंगी ममता बनर्जी.

Spread the love

10.45 बजे शुरू होने वाले समारोह मे कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री या राजनेता को बुलावा नहीं भेजा गया है
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी आज सुबह राजभवन में एक छोटे से समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह को बेहद सादगी से आयोजित किया जा रहा है। लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही ममता ने 2 मई को विधानसभा चुनावों में जीत के बाद ही शपथ ग्रहण के सादगी से आयोजन की घोषणा कर दी थी।
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और माकपा के वेटरन नेता बिमान बोस को निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान व बीसीसीआई के मौजूदा चेयरमैन सौरभ गांगुली को भी आमंत्रित किया गया है। सुबह 10.45 बजे शुरू होने वाले समारोह के लिए कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर किसी भी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री या राजनेता को बुलावा नहीं भेजा गया है।


Spread the love
और पढ़े  ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *