पूर्णिया जिला के कई थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न.

Spread the love

कसबा  प्रखंड के कसबा थाना परिसर में आयोजित बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कसबा अंचलाधिकारी फईम उद्दीन अंसारी ने किया । बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील जगह के बारे में चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की एप्प से दूर रहें, इंटरनेट, सोशल मीडिया पर आने वाले अफवाहों को फॉरवर्ड नहीं करें। ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं लगाए। किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना की  सूचना तुरंत कसबा थाना पुलिस को दें।  थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस संवेदनशील जगह पर मौजूद रहेंगे रहेगी और आप की सारी गतिविधियों का भी आकलन करेगी। प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष सह कसबा  के उपप्रमुख इरफान आलम ने कहा की बकरीद पर्व कुर्बानी का त्योहार है, जो आपसी
 सद्दभावना एवं प्रेम को दर्शाता है। लिहाजा ऐसे कोशिश करें कि सद्भभावना व प्रेम का संदेश मिले। इस बैठक में वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह, भमरा लागन के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अफजल, धौड़दोड़ पंचायत के मुखिया मोहम्मद अयूब , लखना पंचायत मुखिया मोहम्मद मुख्तार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार मांझी उर्फ लड्डू ,पार्षद घनश्याम मंडल ,उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शाहबाज, आलम मोहम्मद नूरुल अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। वही धमदाहा थाना प्रांगन में रविवार को शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया | आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ राजेश्वरी पांडे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर स्वास्थ्य बिभाग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार ही यह त्यौहार मनाने का काम करें | उन्होंने मौजूद लोगों सहित क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सरकार के द्वारा जाड़ी किये गए कोविड गाइड लाइन के तहत अपने-अपने घरों में त्यौहार मनाने का काम करें | उन्होंने कहा कि इस दौरान समूचे क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार का भीड़-भार इकठ्ठा नहीं करें, इसे सरकारी निर्देशानुसार वर्जित किया गया है |
      बैठक के दौरान एसडीओ श्री पाण्डेय ने कहा कि धमदाहा क्षेत्र में दस जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिसबल तैनात किये जायेंगे | उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटनाओं पर नजर रखने के लिए सादे लिवास में भी पुलिस अधिकारी तैनात किये जायेंगे | वहीं एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया की किसी भी प्रकार के अपवाह फ़ैलाने वालों के बिरुद्ध कठोर कारवाई किया जायेगा | उन्होंने कहा कि पर्व सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक होता है | इसलिए इसे आपसी सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ मनाने का काम करें | उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी अराजकता फ़ैलाने वाले अराजक तत्वों के उपर पैनी निगाह रखी जाएगी और इनके विरुद्ध कठोर क़ानूनी कारवाई किया जायेगा | मौके पर धमदाहा बीडीओ विजय चंद्रा, सीओ रवी कुमार पासवान, प्रशिक्षु डीएसपी सह धमदाहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार मंडल, समाजसेवी मो० सजाउल भाई, रामचंद्र यादव, मुखियापति अमर मंडल, इमाम सलाउद्दीन एवं इमाम सिद्धकी, अशोक यादव, कुंजबिहारी पासवान, भूषण चौधरी, वसीम कमाली, जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जित्तो मुखिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे |

और पढ़े  Gas Cylinder: बुक होने के बाद डीलर नहीं दे रहा गैस सिलिंडर, तो यहां करें शिकायत

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *