वोकल फोर लोकल
श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था पुरानी आई टी आई बरेली रोड गौजाजाली में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु राखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष पुष्पा कान्डपाल के द्वारा बेरीपड़ाव में भी महिलाओं को राखी प्रशिक्षण दिया गया । ये राखियाँ ऊन, स्टोन, मोती, कलावा, चावल, रूई, रेशम धागा, ग्लीटर पेपर आदि से मिलकर तैयार किए जा रहे हैं। एक दिन में एक महिला 100 से अधिक राखियाँ बना रही हैं। महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियों के आर्डर दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, श्रीनगर आदि जगहों से आने लगे हैं। संस्थाध्यक्ष पुष्पा कान्डपाल
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु 3 वर्ष से मशीन द्वारा बुनाई, सिलाई, ब्यूटीशियन, आचार, जूट बैग, मोमबत्ती आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं।जिससे महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं। और घर पर ही अपने लघु उद्योग से महीने में 10,000तक की आय अर्जित कर रही हैं। संस्था अध्यक्ष पुष्पा कान्डपाल के साथ सहयोगी मंजु पांडे, प्रियंका सिन्हा, मधु श्रीवास्तव, ममता जोशी,सरीता,सीमा,बीना नेगी, हेमा बचखेती, सुनीता, गीता, कमला, हंसी चन्दौला, मंजु, नीमा आदि शामिल रहे।









