नैनीताल- यूएस नगर में अनाज सड़ने के मामले में जांच कमेटी को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Spread the love

 

धमसिंह नगर जिले में वर्ष 2021 में रखरखाव नहीं होने के चलते 99 क्विंटल के अधिक अनाज के सड़ने के मामले में डीएम के निर्देश पर दोषियों से वसूली के आदेश को खाद्य आयुक्त की ओर से माफ करने के मामले में हाईकोर्ट ने जांच समिति को 18 फरवरी तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि कोर्ट के आदेश पर सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। हरिद्वार निवासी अभिजीत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि वर्ष 2021 में सस्ता गल्ला के तहत बांटा जाने वाला 99 अधिक का अनाज रखरखाव के अभाव में खराब हो गया। इसकी जांच के बाद जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने दोषियों से रिकवरी करने के आदेश दिए थे जिसे खाद्य आयुक्त ने माफ कर दिया था। याचिका में कोर्ट से सस्ता गल्ला राशन में हुए घोटाले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और नुकसान की वसूली करने की प्रार्थना की गई थी।

Spread the love
और पढ़े  कर्णप्रयाग- एक पुलिस कर्मी के भरोसे 5 से अधिक गांवों की सुरक्षा का जिम्मा, कोतवाली में कर्मियों का टोटा
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love