नैनीताल : कैमल्स बैक की पहाड़ी से फिर गिरने लगे बोल्डर, लोगों में मचा हड़कंप

Spread the love

लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार रात कैमल्स बैक की पहाड़ी दरक गई है। भूस्खलन से पहाड़ी से निकले बोल्डर और मलबा कालाढूंगी मार्ग की ओर नारायण नगर क्षेत्र के पास पहुंच गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ग्रामीणों की रात दहशत में कटी।

बुधवार से शुरू हुई बारिश के कारण मुख्यालय में कैमल्स बैक की पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन का मलबा पेड़ों में अटकने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन रुक-रुककर पत्थर गिरने से लोगों में भय बना हुआ था। क्षेत्रवासियों के मुताबिक नारायण नगर क्षेत्र में 100 परिवार रहते हैं, इनमें 36 परिवार नाले से लगे क्षेत्र में रहते हैं। बरसात के दौरान हमेशा दहशत में रहने वाले नारायण नगर क्षेत्र के परिवारों को इन दिनों भी भय के माहौल में जी रहे हैं

क्षेत्र के सभासद भगवत रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों का हाल जाना। रावत ने कहा कि बीते दो दिनों से हुई बारिश के चलते पहाड़ी दरक गई है। जल्द ही प्रशासन के संज्ञान में मामला लाया जाएगा। स्थानीय निवासी नीरज ने कहा कि बरसात में हर साल पहाड़ी दरकती है। घटना से डर के साये में जी रहे हैं। चेतन ने कहा कि पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आवाज से लोगों में दहशत है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी कार हादसा:- नहर में समा गई कार और बेहोश होते चले गए सब, हादसे में बचे प्रसूता के जेठ ने बयां की घटना
  • Related Posts

    भाजपा: महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय, किया नामांकन, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love   भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के साथ मतदाता सूची जारी कर दी है। महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश…


    Spread the love

    पंचायत चुनाव: यहां इस ग्राम पंचायत में सिक्का उछलते ही तय हो जाता है ग्राम प्रधान,आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ चुनाव

    Spread the love

    Spread the love   एक ओर जहां पंचायत चुनाव में दावेदार चुनाव जीतने के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं, वहीं नैनीताल जिले के दूरस्थ विकासखंड बेतालघाट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!