देहरादून- CM ने चार विभागों के 276 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा-भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं व भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। आज प्रदेश में युवाओं की सफलता का आधार योग्यता व मेरिट है।

 

सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में चार विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। इसमें वन विभाग के तहत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। सीएम ने कहा, नियुक्तिपत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। बीते साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता व मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है।

 

उन्होंने कहा, व्यवस्था में जब योग्य और कर्मठ युवा आगे आते हैं, तब विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार, डॉ. आर. राजेश कुमार मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का बड़ा आदेश, 10-15 साल के संविदा JE का होगा नियमितीकरण

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love