दिल्ली में संक्रमण दर 14.24% पहुंची सामने आए 10,489 केस

Spread the love

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। 13 मई को आई दिल्ली की कोरोना बुलेटिन के अनुसार राजधानी में एक दिन में 10,489 मामले सामने आए हैं। हालांकि बड़ी संख्या में हो रही मौतें अब भी दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते एक दिन में 308 मौतें हुईं हैं।
दिल्ली में 24 घंटे में कुल 73,675 टेस्ट हुए जिसमें से 58709 आरटीपीसीआर और 14966 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। इतने टेस्ट के बाद 10,489 केस आए जिसके चलते अब दिल्ली की संक्रमण अब 14.24 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक समय यह दर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसी अवधि में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 15,189 रही।

अगर अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कुल 23423 बेड हैं जिसमें से 18211 भरे हुए हैं और 5212 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमशः 4918 और 136 बेड खाली हैं। इस समय दिल्ली में कुल 48,340 मरीज होम आईसोलेशन में हैं


Spread the love
और पढ़े  आज संसद में अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह,लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल
  • Related Posts

    हरीश राणा Dead: ‘रोइए मत, वह अब एक अच्छी जगह पर है’, 13 साल की पीड़ा और आंसुओं में डूबी विदाई…

    Spread the love

    Spread the love   दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित श्मशान घाट में बुधवार को हरीश राणा का पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के…


    Spread the love

    दिल्ली-NCR- आज से मौसम लेगा यू-टर्न: 30-40KM प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहावना बना रहेगा। 18 मार्च के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *