दिल्ली : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया सोनिया गांधी के ऊपर पत्र का पलटवार

Spread the love

कोरोना का कहर अभी भी जारी है। लेकिन कोरोना पर हो रही राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सोनिया गांधी की ओर से की गई पार्टी कार्यसमिति की बैठक को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें एक पत्र लिखा है और राजनीति ना करने की सलाह दी है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि मौजूदा संकट काल में कांग्रेस के आचरण से दुखी हूं लेकिन आश्चर्य नहीं हूं। उन्होंने पत्र में लिखा कि आप ही की पार्टी के कुछ लोग ग्राउंड पर लोगों की मदद करने में सराहनीय काम कर रहे हैं लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नकारात्मकता की वजह से उन लोगों की मेहनत बेकार हो जाती है।
एक तरफ जहां भारत कोविड-19 की खतरनाक लहर से जूझ रहा है, क्या इस समय कांग्रेस के शीर्ष नेता लोगों को गलता सूचना देने, बेकार में घबराहट पैदा करने पर रोक लगाएंगे। जेपी नड्डा ने अपने पत्र में लिखा कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां हमने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए मुफ्त में वैक्सीन लगाने का एलान किया है।

जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से सवाल करते हुए पत्र में लिखा कि क्या कांग्रेस अपने राज्यों में ऐसे लोगों की मदद करने के लिए मुफ्त वैक्सीन देने का एलान करेगी। बता दें कि सोमवार को सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यसमिति की बैठक में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

और पढ़े  सोशल मीडिया बैन- भारत बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करेगा? आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी इस्राइल दौरे पर रवाना,रवाना होने से पहले बोले- दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के…


    Spread the love

     सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल की बाढ़ पर बिफरे चीफ जस्टिस सूर्यकांत

    Spread the love

    Spread the loveभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेाई) सूर्यकांत ने जनहित याचिकाओं यानी पीआईएल की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के वक्त उन्होंने कहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *