जानकारी : जल्द ही गूगल मैप्स पर ऑक्सीजन व बिस्तरों की मिलेगी जानकारी

Spread the love

गूगल ने सोमवार को कहा कि वह चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों, और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी देने के लिए गूगल मैप्स में एक नई सुविधा का परीक्षण कर रही है। इस सुविधा के माध्यम से लोग इन चीजों से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं और दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।
गूगल ने कहा, ‘हम मैप्स में सवाल-जवाब का इस्तेमाल कर एक नई सुविधा का परीक्षण कर रहे हैं। यह सुविधा लोगों को चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछने और स्थानीय जानकारी साझा करने में सक्षम बनाएगी। चूंकि इसमें उपयोगकर्ताओं द्वारा डाली गई सामग्री होगी न कि अधिकृत स्रोतों से मिली सामग्री, ऐसे में सूचना का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सटीकता और नएपन का सत्यापन करना जरूरी होगा।’
टेक दिग्गज ने कहा कि उसकी टीमें प्राथमिकता के साथ तीन क्षेत्रों में काम कर रही हैं- यह सुनिश्चित करना कि लोग सबसे नई और अधिकृत सूचना पाएं, सुरक्षा एवं टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश को बढ़ावा मिले और प्रभावित समुदायों, स्वास्थ्य अधिकारियों और दूसरे संगठनों के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध हो सके।


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *