उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा ने लहराया परचम, जानिए किस सीट पर क्या रहे परिणाम…..

Spread the love

प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव में 29 जून को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 21 जिलों में भाजपा, जबकि इटावा जिले में सपा के उम्मीदवार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शेष 53 जिलों में आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चुनाव हुए।

मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना हुई। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए थे। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला था। वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला रहा। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ।

इन सीटों पर था त्रिकोणीय मुकाबला
उन्नाव- भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह विजयी- 28 वोट मिले- बागी नेता अरुण सिंह को 19 वोट- मालती रावत को चार वोट
रामपुर- भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी विजयी-  18 वोट मिले-  सपा समर्थित नसरीन जहां को 13 वोट- एक वोट निरस्त
प्रतापगढ़-  राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल विजयी-  40 वोट मिले-  सपा प्रत्याशी अमरावती को 6 वोट-  भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को तीन वोट
सुल्तानपुर- भाजपा समर्थित प्रत्याशी उषा सिंह विजयी-   26 वोट मिले-  निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह को 17 वोट-  सपा प्रत्याशी केशा यादव को मात्र 2 वोट

इन सीटों पर था चुष्कोणीय मुकाबला
सीतापुर- भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर विजयी- 56 वोट मिले- निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट
जौनपुर- निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला रेड्डी- विजयी- 43 वोट मिले- निर्दलीय उम्मीदवार नीलम को 28 वोट-  श्रीकला बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं- श्रीकला को अपना दल-एस ने अंतिम समय में समर्थन दिया।
एटा-  समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा यादव विजयी-  24 वोट मिले-  भाजपा की विनीता यादव को चार वोट-  दो वोट निरस्त 

और पढ़े  जिंदा जल गए पत्नी और बेटे, पिता को राख में खोजती रही पुलिस, 11 घंटे बाद आग पर पाया काबू

इन सीटों पर है भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर- भाजपा के वीरपाल निरवाल विजयी- 30 में वोट मिले-  सत्येंद्र बालियान को 4 वोट
शामली-   भाजपा प्रत्याशी मधु विजयी- 10 वोट मिले- सपा-रालोद प्रत्याशी अंजलि को 9 वोट
बागपत- रालोद की ममता विजयी- 12 वोट मिले। भाजपा की बबली देवी को 7 वोट- एक वोट कैंसिल।
हापुड़- भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर विजयी- 13 वोट मिले-  सपा प्रत्याशी रुचि यादव को मात्र 6 वोट
बिजनौर- भाजपा प्रत्याशी सकेंद्र प्रताप सिंह विजयी-  30 वोट मिले-  सपा गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत सिंह कौर 25 वोट
संभल- भाजपा समर्थित डॉ. अनामिका विजयी-  22 वोट मिले-  सपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया को 13 वोट
बरेली-  भाजपा की रश्मि पटेल विजयी-  40 वोट मिले- सपा की विनीता गंगवार को  19 वोट, एक मत रिजेक्ट
बदायूं-  भाजपा की वर्षा यादव विजयी- 28 वोट मिले-  सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले
अलीगढ़- भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह विजयी-  38 वोट मिले-  सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अर्चना यादव को  8 वोट
हाथरस-  भाजपा की सीमा उपाध्याय विजयी- 13 वोट मिले- रालोद प्रत्याशी शशि चौधरी को 11 वोट
कासगंज- भाजपा समर्थित प्रत्याशी रत्ननेश कश्यप विजयी- 14 वोट मिले-  समर्थ यादव को 9 वोट
मथुरा-  भाजपा प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी विजयी- 22 वोट मिले- रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार को सिर्फ 11 वोट
फिरोजाबाद- भाजपा की हर्षिता सिंह विजयी-  19 वोट मिले-  समाजवादी पार्टी की रुचि यादव को 11 वोट- 3 वोट निरस्त
मैनपुरी- भाजपा की अर्चना भदौरिया विजयी- 18 वोट मिले- कुल 30 सदस्यों में से 29 सदस्यों ने किया मताधिकार का प्रयोग- सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट
फर्रुखाबाद-  भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव विजयी- 18 वोट मिले- सपा प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव को 12 वोट
कन्नौज- भाजपा की प्रिया शाक्य विजयी- 15 वोट मिले-  सपा के श्याम सिंह यादव को 13 वोट
औरेया- भारतीय जनता पार्टी के कमल दोहरे विजयी- 13 वोट मिले-  समाजवादी प्रत्याशी रवि त्यागी को 9 वोट
कानपुर नगर- भाजपा की स्वप्निल वरुण विजयी- 25 मत मिले- समाजवादी पार्टी के हिस्से में 5 वोट- 2 वोट अवैध घोषित
कानपुर देहात- निर्दलीय नीरज रानी विजयी- 26 वोट पड़े- प्रतिद्वंद्वी सपा के राम सिंह को 5 वोट
जालौन-  भाजपा के घनश्याम अनुरागी विजयी-  18 वोट मिले-  कांग्रेस की उर्मिला सोनकर को 6 वोट
महोबा- भाजपा समर्थित जय प्रकाश विजयी-  10 वोट मिले- 4 वोट सपा समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप को
हमीरपुर- भाजपा की जयंती राजपूत विजयी- 11 वोट मिले- निषाद पार्टी के दुष्यंत सिंह परिहार को 6 वोट
फतेहपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह विजयी- 41 वोट मिले- सपा प्रत्याशी संगीत राज को 5 वोट
कौशांबी- भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर विजयी-  13 वोट मिले- समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी विजमा को 11 वोट
प्रयागराज- भाजपा के डॉ. वीके सिंह विजयी-   51 वोट मिले-   सपा की मालती यादव को 36 वोट
रायबरेली-  भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी विजयी-  30 वोट मिले-  कांग्रेस और सपा गठबंधन की प्रत्याशी आरती सिंह को 22 वोट
हरदोई- भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती विजयी-  65 वोट मिले- सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को 6 वोट
लखनऊ- भाजपा प्रत्याशी आरती रावत विजयी-  14 वोट मिले-  सपा की विजयलक्ष्मी को 11 वोट
अमेठी- भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि विजयी-  31 वोट मिले- सपा की शीलम सिंह को चार वोट-  एक वोट अमान्य
बाराबंकी- भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजरानी रावत विजयी- 48 वोट मिले- सपा उम्मीदवार नेहा आनंद को सिर्फ 8 वोट
लखीमपुर खीरी- भाजपा प्रत्यशी ओमप्रकाश भार्गव विजयी- 38 वोट मिले-  सपा की अंजलि भार्गव को सात वोट-  तीन वोट इनवैलिड
अंबेडकर नगर- भाजपा के साधू वर्मा विजयी-  30 वोट मिले-  सपा प्रत्याशी अजीत यादव को 10 वोट-  एक वोट निरस्त
अयोध्या- भाजपा की रोली सिंह विजयी- 30 वोट मिले- सपा प्रत्याशी को केवल 10 वोट
बस्ती- भाजपा के संजय चौधरी विजयी-  39 वोट मिले-  सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट
सिद्धार्थनगर- भाजपा की शीतल सिंह विजयी, 40 वोट मिले, सपा प्रत्याशी पूजा यादव को 5 वोट
संतकबीर नगर- सपा प्रत्याशी बलिराम यादव विजयी-  18 वोट मिले- भाजपा के कृष्ण कुमार चौरसिया को 12 वोट
महराजगंज- भाजपा प्रत्याशी रविकान्त पटेल विजयी- 38 वोट मिले- सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 वोट
कुशीनगर- भाजपा की सावित्री देवी विजयी- 46 वोट मिले- माजवादी पार्टी की रीता देवी को 15 वोट
देवरिया-  भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी विजयी- 42 वोट मिले- सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को 11 वोट- तीन वोट अवैध घोषित
आजमगढ़- आजमगढ़ में सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव विजयी- 79 वोट मिले- भाजपा के संजय निषाद को मात्र पांच वोट
बलिया- सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी विजयी-  33 वोट मिले-  भाजपा प्रत्याशी को 24 वोट- एक प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया
गाजीपुर- भाजपा की सपना सिंह विजयी- 47 वोट मिले-  सपा की कुसुमलता को 20 वोट
चंदौली- भाजपा के दीनानाथ शर्मा विजयी- 30 वोट मिले-  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजनारायण यादव को पांच वोट
भदोही- निर्दलीय प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी विजयी- 20 वोट मिले-  निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार सिंह प्रिंस को महज 4 वोट
मिर्जापुर- भाजपा के राजू कन्नौजिया विजयी- 40 वोट मिले- सपा प्रत्याशी आशा देवी को महज चार वोट
सोनभद्र- अपना दल-एस की राधिका पटेल विजयी- 19 वोट मिले- सपा के जयप्रकाश पांडेय को 12 वोट

और पढ़े  Special Train: पुलिस की एसआई परीक्षा के लिए आज और कल चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, देखें...

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *