उत्तराखण्ड के लोक त्यौहार हरेला पर्व के उपलक्ष्य मैं नैनीताल पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद स्तर पर चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the love

आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को *हरेला पर्व* के अवसर पर श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में
कालीचौड़ मंदिर काठगोदाम के पास पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान श्री देवेंद्र पिंचा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, डॉ. श्री जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री विमल मिश्र थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा कहा गया कि बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत हम सभी को बृहद रूप में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ रोपित पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प भी लेना चाहिए।
इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में डॉ0 श्रीमती अलकनंदा अशोक अध्यक्षा (उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी) के तत्वाधान में उत्तराखंड के लोक त्यौहार *हरेला पर्व* के अवसर पर श्री संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक परिधानों के साथ वृक्षारोपण कर अपनी लोक संस्कृति संजोए रखने एवं बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत धरा को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त थाना/चौकी परिसर में संबंधित पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
जनपद नैनीताल पुलिस का बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम विगत 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर आज दिनांक 16 जुलाई 2021 हरेला पर्व पर संपन्न हुआ। जिस दौरान जनपद नैनीताल स्तर पर पुलिस कर्मियों द्वारा लगभग 7000 से अधिक पौधों को रोपित किया गया है।

और पढ़े  ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत, ऋषिकेश एम्स में भर्ती, हाल जानने पहुंचे CM

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *