उत्तराखंड : मुख्यमंत्री आज उत्तरकाशी के दौरे पर, कई योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Spread the love

सीएम तीरथ सिंह रावत शनिवार को उत्तरकाशी जनपद के भ्रमण पर हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। कोविड केयर सेंटर बड़कोट, सीएचसी नौगांव व जिला अस्पताल के निरीक्षण के साथ यहां स्थापित किए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी लोकार्पण किया। 

जिला प्रशासन की ओर से जारी सीएम के भ्रमण कार्यक्रम अनुसार सीएम तीरथ सिंह रावत यमुनावैली बड़कोट हेलीपैड पर उतरे। जहां से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोविड केयर सेंटर बड़कोट पहुंचे और सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा और कोरोना से ठीक हुए मरीजों का हालचाल जाना। कोविड केयर सेंटर बड़कोट के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने नौगांव सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बाद में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के गांव पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। अपराह्न तीन बजे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उसके बाद जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण कर जिला अस्पताल व कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया।

शाम करीब साढ़े चार बजे नवनर्मित पुलिस थाना मनेरी का वर्चुअल लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान सीएम के साथ जिले के कोविड प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नशे की लत से हेपेटाइटिस बी का शिकार बने युवक की मौत, एनडीपीएस एक्ट में हुआ था गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *