उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 20 व 21 अगस्त का दौरा तय, इस तरह रहेगा कार्यक्रम..

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे आगामी 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून प्रवास का प्रोग्राम बन गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला में भव्य स्वागत होगा। नड्डा भूपतवाला स्थित एक होटल में रुकेंगे।इसी होटल में पार्टी के सारे कार्यक्रम होंगे। बैठक पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ करेंगे। उस दिन शाम चार बजे सांसद, विधायक और मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष और उनके महामंत्रियों के साथ अलग से मीटिंग होगी। 21 अगस्त को रायवाला में नड्डा पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जिलाध्यक्ष, नगर निगम, डीसीबी अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। वह शाम को हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  देवप्रयाग- शराब का ठेका हटाने के लिए अड़ी महिलाएं, पुलिस ने अनशन स्थल से हटाए टेंट
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *