उत्तराखंड/ चमोली : भारी बारिश से गावों का सम्पर्क टुटा।संबंधित विभाग बना हुआ है लापरवाह।

Spread the love

चमोली जिले में बीते दिनो से लगातार हो रही बारिश से गाँवो को जोड़ने वाले कई लिंक मोटरमार्ग खराब गुणवत्ता के कारण भूस्खलन होने से सड़को पर मलवा आने के कारण बंद चल रहे है।जिससे गाँवो में रहने वाले लोगो के साथ साथ बीमार लोगो तथा गर्भवती महिलाओं की प्रसूति के लिए भी पैदल आवाजाही कर दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

चमोली जिले के घाट क्षेत्र में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित काण्डई-खुनाणा मोटरमार्ग बीते दो हफ़्तों से कर्तीगाड़ गधेरे के पास सडक़ टूटने से बंद चल रहा है।यंहा से पैदल आवाजाही भी लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क खोलने के लिए कहा गया ,लेकिन विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।लोग जान हथेली में रखकर पैदल टूटी सडक के ऊपर से ही आवाजाही कर रहे है।जिससे बड़ी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है।

पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के ई.ई बीएन गोदियाल का कहना है कि बरसात के मौसम में बन्द सड़को को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों के लिए टेंडर आमंत्रित करने के बाद अब मशीनो का अधिग्रहण कर दिया गया है।ज़िले में जंहा जंहा सड़कें बन्द है उन साइटों पर जेसीबी मशीनें सड़को को खोलने के लिए भेजी जा रही है।काण्डाई- खुनाणा मोटर मार्ग पर सडक़ का बड़ा हिस्सा बह गया है।फिलहाल लोगो के पैदल चलने के लिए सडक़ बनाई जाएगी।वाहनो की आवाजाही के लिए सडक ठीक करने में अभी समय लगेगा।

और पढ़े  हल्द्वानी- फर्जी बिल पर भुगतान, CM के उपसचिव के नाम से बनाई फेक आईडी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *