अयोध्या : मसौधा ब्लाक को बनाउंगा अग्रणी विकास खंड

Spread the love

*मसौधा ब्लाक को बनाउंगा अग्रणी विकास खंड : अभिषेक*
*अटल के जन्म दिन पर विशाल कवि सम्मेलन : अशोक*
अयोध्या।
जिले के मसौधा विकास खंड से निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह उच्चा डिग्री धारी होने के साथ ही दर्जनों देशों की विदेशी यात्रा कर विदेश में होने वाले विकास कार्यो के मॉडल का लागू करन का संकल्प लिया है। रविवार को अपने होटल कृष्णा पैलेस में मीडिया के सामने पहली बार मुखातिब हुए अभिषेक सिंह ने भाजपा के सांसद, महापौर, जिलाध्यक्षों सहित सभी विधायकों और अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उनका संकल्प सिर्फ विकास करना है, भगवान ने उन्हे बहुत कुछ दिया है और उनके माता-पिता का आर्शीवाद है वह कुछ करें। अभिषेक सिंह ने कहा कि मसौधा विकास खंड के सभी गांवों का विकास पूरी ईमानदारी के साथ होगा।
बता दें अभिषेक सिंह जिले के प्रतिष्ठित होटल कृष्णा पैलेस के मालिक अशोक सिंह के सुपुत्र है, जिनकी शिक्षा दिक्षा बाहर हुई है। प्रेस वार्ता में उनके पिता अशोक सिंह ने अपने चिर परिचित लहजे में कहा कि सब भगवान की कृपा है। कहा कि अपने देश की संस्कृति और साझा विरासत को जन जन तक पहुंचाने के लिए और आगामी विधान सभा में भाजपा के विधायकों के लिए रास्ता आसान बनाने के लिए अटल विहारी बाजपेई के जन्म दिन पर राष्ट्रय कवि संगम के बैनर तले देश हित, राष्ट्र हित के लिए लोगों में चेतना जागृत करने के लिए राष्ट्रीय कवि
सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। कहा कि पूरा जीवन लोगो
के कल्याण के लिए समर्पित करने वाले जगदीश मित्तल की अगुवाई में यह कवि सम्मेलन होगा जिमसें नामचीन कवियों को बुलाया जाएगा। सांसद, विधायक, महापौर सहित जिलाध्यक्ष अलग अलग भूमिका में रहेंगे। बताया नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह की अध्यक्षता एवं उनके देखरेख में यह सब होगा। कहा कि उनका मूल
उद्देश्य अब सिर्फ जनता की सेवा करना है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने सभी के प्रति
आभार व्यक्त किया है।

और पढ़े  धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *