आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर पहुंचे अयोध्या। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन किए जाने वाले बयान का समर्थन करते हुए चंद शेखर ने कहा हर राजनीतिक दल को अधिकार है कि वह किस जाति धर्म के लोगों को साथ ले। चंद्रशेखर ने कहा बलिया और आजमगढ़ की यात्रा के दौरान आज अयोध्या पहुंचा हूं कल अंबेडकरनगर रहूंगा और मैं हर दिन सड़क पर काम करता हूं। आगामी 2022 के चुनाव मे आजाद समाज पार्टी के गठबंधन करने वाले बयान को लेकर कहा कि चुनाव अभी दूर हैं इसलिए ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। पहले कभी रावण के नाम से मशहूर चंद्रशेखर ने कहा मेरे नाम के आगे रावण लगाकर बीजेपी के लोग मेरे काम में बाधा पहुंचाते थे नाम के चलते काम ना रुके इसलिए मैंने समय रहते रावण नाम पर विरोध जताया। भाजपा के प्रमुख नारा सबका साथ सबका विकास पर कसा तंज करते हुए चंद्रशेखर कहां सबका साथ सबका विकास नहीं बल्कि दलितों का विनाश है।









