अयोध्या : फोरलेन/चौड़ीकरण के विरोध में अभूतपूर्व बंद रही बाजार

Spread the love

16जुलाई अयोध्या, अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के आह्ववान पर अयोध्या धाम में प्रस्तावित फोरलेन/चौड़ीकरण के विरोध में आज अयोध्याधाम के समस्त बाजारो मे अभूतपूर्व बंदी रही।व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर स्लोगन लिखे तख्ती को हाथ में लेकर अपनी अपनी दुकानो के सामने धरना भी दिया।बंदी के कारण लोग चाय पानी के लिए तरस गये।इस अवसर पर अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने कहा शासन/प्रशासन जब तक बसाने का डीपीआर नही दिखाता है तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा अभी एक दिन की बंदी कर शासन/प्रशासन को चेताया गया है।श्री‌ गुप्ता ने कहा शासन/प्रशासन व्यापारीयो को विश्वास में लिए बिना यदि उपरोक्त दोनो कार्ययोजना को बढ़ाया तो होगा वृहद जनान्दोलन। बृजकिशोर पाडेय ने कहा प्रशासन को प्रभावित हो बाजारो के अलग अलग व्यापारी पैनल से सीधे बात करनी चाहिए ना कि चंद लोगो।राम नाथ कसौधन नें कहा भविष्य की जरूरत को देखते अफीमकोठी से गैसगोदाम होते हुए बह्मकुडं से राजघाट तक सिक्सलेन बनाया जाय जिससे यात्रियो की भीड़ को बाटा जा सके साथ यह रास्ता जन्मभूमि मंदिर केवल दो सौ मीटर की दूरी पर है।प्रस्तावित नयाघाट से सहादतगंज अव्यवहारिक फोरलेन बीच बाजार में होने के कारण हजारो व्यापारियों की रोजी रोटी उजाड़ रही है एेसे जनअहितकारी योजना को रद्द किया जाना चाहिए।शक्ति जायसवाल ने बताया जन्मभूमि दर्शन के सात मार्ग क्षीरेश्वर मंदिर के सामने सम्पर्क मार्ग,संतोषी अखाड़ा के बगल,सुग्रीव किला के सामने,बर्तमान दर्शन मार्ग, वेद मंदिर के सामने पुराना दर्शन मार्ग, मंदिर के पशिचम बह्मकुड गुरूद्वारा- दुराहीकुआ की तरफ से एवं मंदिर के दक्षिण नया दर्शन मार्ग बनाकर/चालू कर दिया जाना चाहिए जिससे हनुमानगढ़ी से जन्मभूमी तक चौड़ीकरण की जद मे आने वाले सैकड़ो व्यापारीयो की रोजी रोटी बच जायेगी। इस अवसर पर नन्द कुमार गुप्ता, बृज किशोर पाडेंय, राम नाथ कसौधन, शक्ति जायसवाल, चंदन मोदनवाल, मफतलाल,महेश श्रीवास्तव,महेश मोदनवाल, मुन्नू तिवारी,शम्मी गुप्ता, राजू साहू,विजय गुप्ता, महेश यादव, आदि शामिल रहे

और पढ़े  ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण: राजनाथ- योगी जी ने माफिया को सही किया, लोग इनको 'बुलडोजर बाबा' कहते हैं

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति मुर्मू ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण…


    Spread the love

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा: दुनिया का इकलौता ‘राम यंत्र’, जानें खासियत…

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *