अभय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप ।

विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ-साथ राजनैतिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। राजनैतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं मे दल बदल के साथ जोड़ तोड़ करने के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी मे गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और जेल प्रशासन पर भी आरोप लगाया है।उनका कहना है कि जेल में मुलाकात के रोक लगने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी से सैकड़ों लोग रोज मुलाकात करते है।अभय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि अगर मीडिया चाहे तो उन्हें वीडियो व स्टील फोटो भी उपलब्ध करा सकते हैं। जिसकी शिकायत लगातार चुनाव आयोग से की जा चुकी है।उन्होने कहा कि जिला प्रशासन व जेल प्रशासन की मिलीभगत से रोज हो जेल में रोज़ मुलाकात हो रही है। जेल प्रशासन चुनाव को प्रभावित कर रहा है अगर इसपर रोक नहीं लगाई गयी तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हो पायेगा।वही कहा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और मौजूदा डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों व गरीबों के खिलाफ जो षडयंत्र रचने का काम किए जा रहे हैं उसको बेनकाब करने का भी काम करें। सरकार ने पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसो तेल अन्य सामग्रियों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। महगांई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इसको कम करने में सरकार नाकाम हो चुकी है। अब एक ही रास्ता बचा है कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और प्रदेश की जनता को परेशानी से निजात दिलाए।दरसअल आज अन्य दलों से आए लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगो को सपन के स गोसाईगंज प्रत्याशी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी का झंडा पकड़ा कर पार्टी में शामिल करवाया।

और पढ़े  UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

         भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत…