
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराये की दरें तय करने के साथ ही परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। देर रात ही निगम ने नई दरें अपडेट कर दीं। इसी हिसाब से शनिवार को सुबह से ही किराया वसूली की गई।
परिवहन निगम ने अलग-अलग रूटों पर प्रति किलोमीटर प्रति यात्री के हिसाब से किराया बढ़ोतरी की है। मैदानी रूटों पर कम और पर्वतीय मार्गों पर ज्यादा किराया बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
किराये की नई दरें शनिवार को रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारी बनी रहीं। रोजमर्रा रूटों पर यात्रा करने वाले लोग भी किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराज नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर भी की है।
कितना किराया बढ़ा
कहां से कहांपहले किरायाअब किरायाकितनी बढ़ोतरीदून-पिथौरागढ़ 820 1008 188दून-रानीखेत 595690 95दून-हरिद्वार100 120 20दून-ऋषिकेश 80 95 15दून-मसूरी 65 80 15दून-रुड़की 105 115 10दून-अल्मोड़ा610 705 95दून-हल्द्वानी साधारण 440 500 60दून-हल्द्वानी वॉल्वो 1145 1402 257दून-लोहाघाट 705 820115दून-हल्द्वानी एसी जनरथ 604 683 79दून-लुधियाना साधारण 370 375 05दून-नैनीताल 510 590 80दून-श्रीनगर 280 335 55दून-टनकपुर 545 625 80दून-टनकपुर एसी जनरथ 725 840 115दून-कोटद्वार 215 240 25
अन्य राज्यों के लिए कितनी बढ़ोतरी
कहां से कहांपहले किरायाअब किरायाबढ़ोतरी रुदून-लखनऊ735 765 30दून-कानपुर 720 745 25दून-गुरुग्राम साधारण395 410 15दून-गुरुग्राम वॉल्वो 888 967 79दून-मुरादाबाद 320 350 30दून-चंडीगढ़ साधारण 295310 15दून-चंडीगढ़ वॉल्वो 595 625 30दून-दिल्ली साधारण360 375 15दून-दिल्ली वॉल्वो 808888 80दून-दिल्ली एसी जनरथ 499 499 26दून-फरीदाबाद 380 395 15दून-सहारनपुर95110 15दून-जयपुर 882 90321