उत्तराखंड: राष्ट्रपति मुर्मू 3 दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, प्रदेश को देंगी बड़ी सौगात

Spread the love

 

तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।

राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा को और अधिक चाकचौबंद कर दिया गया। पुलिस ने एयरपोर्ट से सटे इलाकों, होटल, बैंकों और अन्य जगहों पर तलाशी और पूछताछ शुरू की गई। वहीं एयरपोर्ट से सटे जंगलों में पुलिस लगातार काम्बिंग कर डेरा डाले रहे।

राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना जून माह से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  Uttarakhand: पंचायत चुनाव जीतकर भी बिना बस्ते के खाली बैठे हैं 63 % प्रधान, उपचुनाव की उठी मांग
  • Related Posts

    ऋषिकेश: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हरे राम हरे कृष्णा की धुन से गूंजी योगनगरी

    Spread the love

    Spread the love   नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला अंतर्गत मधुबन आश्रम की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा कैलाश गेट से मंदिर होते हुए चंद्रभागा पुल मुख्य बाजार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: चारों धामों में हुई बर्फबारी,कई वर्षों के बाद अक्तूबर में दिखा ऐसा खूबसूरत नजारा, चोटियां बर्फ से लकदक

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित नीती और माणा घाटी में आज सुबह से बर्फबारी जारी है। कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। चमोली में चारों ओर…


    Spread the love