उत्तराखंड – केदारनाथ धाम चोराबाड़ी के पास फिर खिसका बर्फ का बड़ा पहाड़

Spread the love

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज यानी शनिवार सुबह छह बजे हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में मास्टर प्लान के लिए एक समान मानक जारी, अधिसूचना जारी, 15 स्तरों में बांटी गई सड़कें
  • Related Posts

    बेरीपड़ाव / हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ गौरव आर्या को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त, तथा अवैध रूप से शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- भूकंप से पहले अलर्ट करेगा भूदेव एप, अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल पर इंस्टॉल करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love     राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भूदेव मोबाइल एप के अनिवार्य उपयोग के निर्देश जारी किए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *