UKRAINE RUSSIA WAR : क्या यही है तीसरे विश्व युद्ध की आहट, यूक्रेन में बरसीं एक के बाद एक कई मिसाइलें, खंदकों में छिपे नागरिक, बाजार से जरूरी दवाइयां और सामान हुआ गायब।।।

Spread the love

रूसी सेना ने यूक्रेन में चौतरफा हमला बोलते हुए राजधानी कीव में मिसाइलें बरसाना शुरू कर दिया है। समुद्र में खड़े जंगी जहाज भी यूक्रेन में आग बरसा रहे हैं। पुतिन के नाटो देशों द्वारा रूस को रोकने की कोशिश करने पर इतिहास में सबसे भीषण नतीजे भुगतने की चेतावनी देने के बाद लोग यूक्रेनी लोग जमीन में बनाए गए शेल्टर होम में छिप गए हैं। देश के हालात तीसरे विश्व युद्ध की आहट के संकेत दे रहे हैं।
रूस की लगातार यूक्रेन के कई शहरों पर गोलाबारी जारी है। इनमें खारकीव, ओडेसा व ल्विव शामिल हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कोलेबा ने कहा है पूरे यूक्रेन में सैन्य ठिकानों के आसपास रॉकेटों की बारिश हो रही है। इसका सबसे बुरा असर आम लोगों पर पड़ा है। यूक्रेनी सैन्य ठिकानों के आसपास रहने वाले नागरिकों ने खुद को खंदकों में छिपा लिया है। जबकि कई शहरों में लोगों ने ज्यादातर दुकानों से जरूरी सामान की खरीदी कर ली है।
इस कारण किराना दुकानों में खाने-पीने का सामान खत्म हो रहा है। जबकि खारकीव में लोगों की लंबी कतारें शॉपिंग मॉल और दुकानों के बाहर लगी हुई हैं। कीव में दवाई की दुकानों में भी आपूर्ति की कमी हो रही है। अलजजीरा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को हमले में निशाना बनाया गया है। ऐसे में डर है कि यदि ये हमले कुछ दिन और जारी रहे तो हालात बिगड़ जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी ने गाजा में ट्रंप के शांति प्रयासों को सराहा, कहा- भारत हर कोशिश का समर्थन करेगा
  • Related Posts

     हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

    Spread the love

    Spread the love   पंजाब व हरियाणा की राजधानी में मंगलवार को बड़ी घटना हुई है। यहां हरियाणा पुलिस के बड़े अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।…


    Spread the love

    2025 Nobel Prize: भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान, 3 अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया यह सम्मान

    Spread the love

    Spread the love     भौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। जॉन क्लार्क, मिशेल माइकल डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में खोज के लिए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *