देहरादून- रेस्टोरेंट आगजनी: होली के दिन रेस्टोरेंट में आगजनी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्टी करने को लेकर हुआ था विवाद

Spread the love

 

 

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने  रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद अन्य दोस्तों के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, सागर(25) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट हरबर्टपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, दिनेश सिंह बिष्ट(22) पुत्र नरसिंह  निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून, और अंकुश कटारिया(23) पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया है।

ये है मामला

होली के दिन (शुक्रवार) उनके रेस्टोरेंट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इस बीच कुछ और युवक रेस्टोरेंट में आए। कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि रेस्टोरेंट पहले से ही बुक है। युवकों ने रेस्टोरेंट में बैठने के लिए कर्मचारियों पर जोर डाला। यह भी कहा कि वह किसी को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन, पार्टी के दौरान पहले पक्ष के युवकों के साथ दूसरे पक्ष के युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेस्टोरेंट मलिक को दी। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच रेस्टोरेंट मालिक भी वहां पर आ गए।

दोनों पक्षों को समझाने के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि दोपहर करीब 3:12 बजे आरोपी रेस्टोरेंट में आग लगाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में नौ केबिन, एक हॉल, किचन के साथ एक बड़ा हाल, स्टाफ रूम, गार्डन और चारों ओर बांस की चहारदीवारी थी। रेस्टोरेंट में राशन और अन्य सभी सामग्री थी। बताया कि रेस्टोरेंट के साथ भीतर रखी एक बाइक भी जलकर राख हो गई।

और पढ़े  केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा:- इस हादसे में जयपुर के पायलट की हुई मौत, जुड़वां बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

Spread the love
  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा- पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए 5 लोग, खाई में गिरने से दो की मौत, 3 घायल

    Spread the love

    Spread the love     गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के चलते पांच लोग इसकी चपेट में आकर…


    Spread the love

    केदारनाथ भयानक त्रासदी: आज भी 12 साल बाद भी 702 डीएनए नमूनों काे अपनों का है इंतजार, रहस्य बनी हुई मारे गए लोगों की पहचान

    Spread the love

    Spread the love   केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों की पहचान 12 साल बाद भी रहस्य बनी हुई है। लेकिन, बड़ा रहस्य उन 702 लोगों की पहचान का है…


    Spread the love

    error: Content is protected !!