
उत्तरप्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से वार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और घोटालों की चर्चा होती थी। अब विकास और नवाचार पर ध्यान है। सरकारी योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से सीधे लोगों के खातों में पहुंच रहा है।”खन्ना ने कहा आयुष्मान भारत योजना के जरिय अब लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने मेक इन इंडिया की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब आयात पर निर्भर नहीं है, बल्कि निर्यात में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश 53 हजार सात करोड़ रुपए का ब्याज देता है। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए कर्ज लेना आवश्यक है। एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं कर्ज के बिना संभव नहीं हैं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उत्तर प्रदेश में एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश है। इससे नई संपत्ति और रोजगार सृजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने अब तक लिए गए सभी कर्ज समय पर चुका दिए हैं।
वित्त मंत्री ने 11 वर्ष की उपलब्धियों पर लगायी गई
प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महानगर के जिला सहकारी बैंक में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी सेवा, सुशासन’, ग़रीब कल्याण और ‘सशक्त भारत’ की थीम पर केंद्रित है और इसे भाजपा शाहजहाँपुर महानगर द्वारा आयोजित किया गया है।
इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें डिजिटल इंडिया, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत, और आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक पहलें शामिल हैं। इन योजनाओं ने पिछले 11 वर्षों में आम जनता के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है।