
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है। 14 दिन बाद भी रूस के कब्जे से कीव काफी दूर है। इस बीच रूस पर प्रतिबंध बढ़ते ही जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका रूस से कच्चे तेल व गैस को आयात नहीं करेगा। इस बीच पेप्सिको ने भी रूस में उत्पादन और ब्रिक्री को बंद कर दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में इसके संकेत मिले हैं। रूस के आक्रामक रवैये को देखते हुए जेलेंस्की ने कहा कि, उनका देश नाटो में शामिल होने पर जोर नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा, नाटो उन्हें अब नहीं चाहता। रूस लगातार यूक्रेन को नाटो से दूरी बनाने के लिए कहता रहा है। इस दौरान उन्होंने दोनेस्त्क और लुहांस्क समझौते पर भी विचार के संकेत दिए हैं