भर्तियों का खेल : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा – अपने चहेतों को बांटी गयी रेवड़ी की तरह नौकरियां

Spread the love

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा में नियुक्ति देने के मामले में उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटकर प्रदेश के युवाओं से छलावा किया गया है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 543 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड की विधानसभा में 560 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका यह मतलब नहीं है कि नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ पहुंच वाले और बड़े लोगों के सगे संबंधियों को ही मौका दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के नजदीकियों को नौकरी दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  मानसून- ओडिशा से लेकर उत्तराखंड तक आज भारी बारिश के आसार,बिहार पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा- पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए 5 लोग, खाई में गिरने से दो की मौत, 3 घायल

    Spread the love

    Spread the love     गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के चलते पांच लोग इसकी चपेट में आकर…


    Spread the love

    मानसून- ओडिशा से लेकर उत्तराखंड तक आज भारी बारिश के आसार,बिहार पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

    Spread the love

    Spread the love     दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!