दुष्कर्म – नहाते हुए पड़ोसन का बनाया गंदा वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर हर रात किया दुष्कर्म, पति को भी नहीं लगी भनक

Spread the love

दुष्कर्म – नहाते हुए पड़ोसन का बनाया गंदा वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर हर रात किया दुष्कर्म, पति को भी नहीं लगी भनक

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में नहाते हुए महिला का वीडियो युवक द्वारा बनाया गया। इस वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने पड़ोसी महिला को जाल में उलझा लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाने लगा। महिला के पति को इसकी भनक न लगे, इसलिए आरोपी उसकी अनुपस्थिती का इंतजार करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पति जब भी घर नहीं होता, तो वो उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता ने बताया कि समाज में बदनामी की वजह से वो ये सब सहती रही, लेकिन कुछ दिन पहले उसने हद ही पार कर दी। वो उसने अपने साथ एक गेस्ट हाउस में ले गया। यहां उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। विरोध करने पर वो अब भी वही धमकी देता है कि किसी को बताया तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा।

पड़ोसी युवक की इन हरकतों से वो अब तंग आ चुकी है। इसी वजह से वो थाने पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद प्रवीन कुमार गांव सुहागपुर थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

और पढ़े  अयोध्या: मूड़ाडीहा के 60 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कैथी मांझा बना टापू

Spread the love
  • Related Posts

    आज से विधानमंडल सत्र शुरू,बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, मुख्य शहर की तरफ जाने से पढ़ लें ये डायवर्जन

    Spread the love

    Spread the love     विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस दाैरान यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर…


    Spread the love

    गुंबद का लोकार्पण: मुख्यमंत्री ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का किया लोकार्पण, बुलाई सर्वदलीय बैठक

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक विधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *