रांची: हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण, JMM को 5, कांग्रेस को 4 और राजद को 1 मंत्री पद

Spread the love

 

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह विधायकों समेत 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के छह विधायक सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हाफिजुल हसन हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी द्वारा विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेने के साथ हुई। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

 

ऐसा रहा चुनावी परिणाम
झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र
पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर,15 लाख का इनामी माओवादी घायल

    Spread the love

    Spread the love     झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर को मार गिराया है। शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां के रूप में हुई है। एक…


    Spread the love

    Killed- मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी माओवादी,एक साथी को किया गया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। उसके सिर पर पांच लाख…


    Spread the love

    error: Content is protected !!