Rahul Gandhi: कन्हैया कुमार के साथ सड़क पर उतरे राहुल,सफेद टी-शर्ट में दिखे कांग्रेसी

Spread the love

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर कुछ अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा शुरू की। सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष की घोषणा था। आज राहुल गांधी बिहार में हैं।

 

बेगूसराय पहुंच राहुल गांधी
कांग्रेस में नंबर वन की हैसियत वाले नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी है।

 

 

कन्हैया बोले- प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ ही देर में “पलायन रोको नौकरी दो यात्रा” में शामिल होने के लिए हमारे नेता और देश में विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज राहुल गांधी आ रहे हैं। आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल जी की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइये और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइये।

 

 

कांग्रेसियों ने शुरू की पदयात्रा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से “पलायन रोको रोजगार दो” पदयात्रा शुरू हो चुकी है। क्रांगेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिख रही है। घोड़ा, अंग्रेजी बाजा, सेना भर्ती पेंडिंग अभ्यर्थियों सहित जिले के कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की। कुछ देर में राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचेंगे।

 

और पढ़े  Bihar- मंत्री के कार्यक्रम में शराब पिकर पंहुचा मत्स्य पदाधिकारी, डीएम के आदेश पर गिरफ्तार

 

सफेल टीशर्ट पहनकर आए समर्थक
वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जुबली ढाबा के पास कन्हैया कुमार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इधर, राहुल गांधी की अपील पर उनके समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं हैं। यह सभी लोग राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे।

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

 

 

कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से पलायन रोको रोजगार पदयात्रा की शुरुआत होगी। यहां से पदयात्रा पन्हास चौक बाईपास होते हुए सुभाष चौक पर एनएच 31 पर पहुंचेगी। जहां यात्रा में कांग्रेस नेता सह विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। 10 बजकर 40 मिनट पर बेगूसराय उलाव पहुंचेगे। साढ़े ग्यारह बजे वह पदयात्रा में सुभाष चौक के समीप शामिल होंगे। इसके कुछ देर बाद कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा। यहां सम्बोधन के बाद वह पटना के लिए निकल जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar : मिनी मार्ट के मालिक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन अपराधियों ने शॉप के सामने ली जान

    Spread the love

    Spread the love   राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। यह मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी अशुचक का…


    Spread the love

    Bihar- मंत्री के कार्यक्रम में शराब पिकर पंहुचा मत्स्य पदाधिकारी, डीएम के आदेश पर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   सुपौल के टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित मछुआरा दिवस के सरकारी कार्यक्रम में शराब के नशे में पहुंचे जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू कुमार को गिरफ्तार…


    Spread the love

    error: Content is protected !!