पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

Spread the love

पौडी: वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चला रहा है। जिसके तहत एक ओर जहां वन, कृषि व उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी रोकथाम को लेकर जानकारी दी जा रही है वहीं शिक्षण संस्थानों में शिक्षणरत्त छात्रों के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक किया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड ने बताया कि जनपद के सभी हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट स्कूलों में शिक्षणरत्त छात्रों को वनाग्नि को लेकर शपथ दिलाई जा रही है साथ ही वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों को होने वाले नुकसान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को वनाग्नि के प्रति जागरुक करने का उद्देश्य है कि छात्र घर जाकर अपने अभिभावकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक कर सकें।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- यात्रियों से होटल संचालक आकाश त्यागी ने की अभद्रता, मारपीट की और सामान बाहर फेंका
  • Related Posts

    उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को दूसरी बार भाजपा की कमान, 10वें प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ये रिकॉर्ड बनाया

    Spread the love

    Spread the love   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट का लगातार दूसरी बार चुना जाना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट…


    Spread the love

    चारधाम यात्रा: यमुनोत्री हाईवे 3 दिन बाद भी बंद, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे..

    Spread the love

    Spread the love  चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी जगह-जगह बंद है। खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे दिन भी बंद सैकड़ों श्रद्धालु…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!