Pantnagar University:आखिरकार जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला 28वां कुलपति,डॉ. मनमोहन सिंह चौहान बने विवि के कुलपति

Spread the love

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को आखिर 28वां कुलपति मिल ही गया। इसके लिए नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के निदेशक/कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को कार्यभार ग्रहण करने की अवधि से अगले तीन वर्ष के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डॉ. चौहान की झोली में हैं सैकड़ों उपलब्धियां
डॉ. चौहान भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय डेयरी विज्ञान अकादमी व सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन के फेलो हैं। 1999 में यूएसए व 2009 में जर्मनी का दौरा करने वाले डॉ. चौहान को आईसीएआर से 2015 में रफी अहमद किदवई पुरस्कार, 2020 में डॉ. पी. भट्टाचार्य मेमोरियल अवॉर्ड, 2019 में राव बहादुर बी विश्वनाथ पुरस्कार, कृषि विज्ञान में वास्विक औद्योगिक पुरस्कार, 2015 में पशु विज्ञान में आईसीएआर-टीम पुरस्कार, डॉ. लाभसेटवार पुरस्कार, डीबीटी बायोटेक्नोलॉजी ओवरसीज फेलोशिप अवार्ड, 1997 में डेयरी साइंस में अनुकरणीय अनुसंधान पुरस्कार, 2009 में यूरोपीय इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति पुरस्कार मिले हैं। वहीं, वे एनएएएस अकादमी के कार्यकारी परिषद सदस्य रहे हैं। भारत के दो डीजी आईसीएआर से प्रशंसा पत्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने एनडीआरआई करनाल में 12वीं एनएएएस कांग्रेस सहित चार सम्मेलन (दो राष्ट्रीय व दो अंतर्राष्ट्रीय) आयोजित किए हैं।

और पढ़े  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2260 निर्विरोध निर्वाचित, 1430 स्थानों पर होना है चुनाव, 4045 उम्मीदवार मैदान में

Spread the love
  • Related Posts

    राष्ट्रपति मुर्मू ने किया लालकुआं को सम्मानित, दून सहित इन शहरों का रहा कुछ ऐसा प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love   स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक…


    Spread the love

    थलीसैंण /पौड़ी: हरेला पर्व पर जनपद पौड़ी में 50,000 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love    जनपद पौड़ी गढ़वाल में परंपरागत पर्यावरण पर्व हरेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *