बड़ा हादसा:- चोईनाला में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त,4 लोगों की मौके पर हुई मौत।

Spread the love

बड़ा हादसा:- चोईनाला में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त,4 लोगों की मौके पर हुई मौत।

कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्मचन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल: खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित 3 लोगों की माैत, दो घायल
  • Related Posts

    हिमाचल: खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित 3 लोगों की माैत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the love   चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी।…


    Spread the love

    हिमाचल: खत्म हुआ इंतजार.. ढाई साल में बनेगा उत्तर भारत का सबसे लंबा पुल..

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर भारत का सबसे लंबा 860 मीटर केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल गोबिंद सागर झील पर आकार लेने को तैयार है। अब न मोटरबोट का सहारा,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *