चेतावनी: वीजा अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ें दे पाकिस्तानी, 29 अप्रैल से मेडिकल वीजा भी नहीं होगा मान्य

Spread the love

 

 

भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों दिए गए सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसके अलावा, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक ही मान्य रहेंगे।

 

मंत्रालय ने कहा कि जो पाकिस्तानी नागरिक अभी भारत में हैं, उन्हें अब बदली हुई वीजा शर्तों के अनुसार अपने वीजा की अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ना होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है। जो भारतीय नागरिक इस समय पाकिस्तान में हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी गई है।

 

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को और कम कर दिया है और कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें पाकिस्तानी सेना अधिकारियों को भारत से निकालने का आदेश, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी सीमा चौकी को बंद करना भी शामिल हैं। यह सारे फैसले पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक में लिए गए।

 


Spread the love
और पढ़े  दाऊलाल वैष्णव: रेल मंत्री अश्विनी के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन, जोधपुर में होगा अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    महिला से दरिंदगी: महिला संग 5 लोगों की हैवानियत की हदें पार, रेलवे तकनीशियन भी शामिल, SIT का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love   पानीपत की एक महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जीआरपी की एसआईटी ने खुलासा कर दिया। रेलवे तकनीशियन भजनलाल और…


    Spread the love

    राज्यसभा: राष्ट्रपति मुर्मू ने 4 लोगों को किया राज्यसभा के लिए मनोनीत, उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल

    Spread the love

    Spread the love   राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इनमें सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी.…


    Spread the love