कूनो नेशनल पार्क: फिर बढ़ा कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा,मादा चीता निरवा ने दिया 5 शावकों को जन्म

Spread the love

 

 

कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे, जिससे पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी। लेकिन अब नीरवा के पांच शावकों के आगमन से यह आंकड़ा फिर से 29 पर पहुंच गया है।

इन शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और इन पर विशेष मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। बताया गया है कि ये सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके लिए विशेष देखभाल की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है।

और पढ़े  हेमंत खंडेलवाल- हेमंत होंगे मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, पिता सांसद रहे

इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कूनो की टीम, विशेषज्ञों और सभी सहयोगियों को बधाई दी।


Spread the love
  • Related Posts

    हेमंत खंडेलवाल- हेमंत होंगे मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, पिता सांसद रहे

    Spread the love

    Spread the love   मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन किया है, उनके…


    Spread the love

    लक्ष्मण सिंह: पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, राहुल पर दिया बयान पड़ा भारी

    Spread the love

    Spread the love   मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के…


    Spread the love

    error: Content is protected !!