Haldwani: साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने समाज मे उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित |।

Spread the love

Haldwani: साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने समाज मे उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित |।

आज मंगलवार को साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हल्द्वानी में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित कर समाज मे उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया सी टी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह जी सी ओ विभा दीक्षित जी डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रोतेला जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य का शुभारंभ किया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,
विशिष्ट अतिथि- मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट व भाजपा नेता शंकर कोरंगा ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना होगा तभी वह आत्म विश्वास के साथ आत्म निर्भर हो सकती है।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ विभा दीक्षित, समाजसेविका शांति जीना, लेखिका व कवियत्री मंजू पांडे उदिता, नृत्य कोरियोग्राफर वंदना शर्मा, समाजसेविका अलका जीना व मेधावी विद्यार्थी नेहा बिष्ट को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संचालन- रिम्पी बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम में नटराज नृत्य कला केंद्र व सुनीता कोठियाल एकेडमी के बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या व नारी शक्ति पर भावविभोर प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।
इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष दया बिनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, संरक्षिका लीला मनराल, उपसचिव रमेश चंद्र, हेमा चिलवाल, कंचन शर्मा, दीपा जोशी, कमला जोशी, रीता पांडे, लीला कोठारी, मधु बिष्ट, पुष्पा उप्रेती, बीना पाठक, उर्मिला परिहार, ममता जोशी, गीता पंत, विमला कांडपाल सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

और पढ़े  देहरादून: पासपोर्ट ऑफलाइन सेवा अचानक हुई बंद,प्रदेश भर से कार्यालय पहुंचे आवेदक खाली हाथ लौटे

Spread the love

Related Posts

नैनीताल: मॉर्निंग वॉक पर गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत,पुलिस जांच में जुटी 

Spread the love

Spread the love   नैनीताल तल्लीताल निवासी एक युवक की मॉर्निंग वॉक के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…


Spread the love

उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून भ्रमण, तैयरियों में लगा विभाग, कार्यक्रम स्थल पर जांच के बाद ही प्रवेश

Spread the love

Spread the love     राष्ट्रपति के दून में भ्रमण को लेकर पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने निर्देश…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!