गूलरभोज: भाजपा और कांग्रेस हुए बेदम तो निर्दलीय ने दिखाया दम,काम पर मिला जनता का  वोट

Spread the love

गूलरभोज

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय ने बाजी मारी है। टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे सतीश चुघ ने न सिर्फ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, बल्कि सात में से पांच सभासद भी अपने साथ जिता लाए। वहीं राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भाजपा आपस में दूसरे और तीसरे नंबर के लिए जोरआजमाइश करते रहे।

भाजपा के पूर्व सभासद और मंडल महामंत्री सतीश चुघ नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष की सीट पर पार्टी के प्रबल दावेदारी थे। अनंतिम सूची में अध्यक्ष सीट ओबीसी महिला आरक्षित हो गई थी। लगातार आपत्तियां मिलने के बाद सीट सामान्य हो गई थी। यहां टिकट को लेकर शह और मात का खेल शुरू हो गया था। सतीश को जहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा गुट का माना जा रहा था, वहीं दूसरी ओर संजीव भटेजा को विधायक अरविंद पांडेय का आशीर्वाद प्राप्त था।

आखिरकार टिकट संजीव भटेजा को मिला। टिकट कटने से सतीश ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। अपने साथ भाजपा के तीन पूर्व सभासदों का भी समर्थन लेकर सभी सात वार्डों में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे। ऐसे में चुनाव परिणाम भी अप्रत्याशित रहा। इसमें न सिर्फ अध्यक्ष की सीट बल्कि अपने साथ पांच सभासद भी जीता लाए।

 

काम पर मिला वोट
जो काम करता है जनता उसके साथ है। यह गूलरभोज की जनता ने निकाय चुनाव में दिखा दिया। भाजपा के बागी सतीश चुघ निर्दलीय के रूप में मैदान में थे। उनकी ओर से जनता के कराए गए काम पर उनको वोट मिला। लोगों का कहना है कि सतीश ने वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, नल सहित कई जनकल्याण योजनाओं का लाभ दिलवाया है।

प्रत्याशी – पार्टी – कुल मत

और पढ़े  उत्तराखंड: GST रिफॉर्म पर बोले CM धामी-PM मोदी ने दिवाली से पहले देशवासियों को दिया तोहफा

किशोर सिंह – कांग्रेस – 936

संजीव कुमार – भाजपा – 975


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों में एरियल सर्वे भी 

    Spread the love

    Spread the love   सोमवार को केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय की टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चमोली जिले के आपदा…


    Spread the love

    रुड़की- पिकअप की टक्कर से गाय की मौत, गाड़ी में भरा पड़ा था मांस, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई वाहन में आग

    Spread the love

    Spread the love   लक्सर की और से डुमनपुरी बिजनौर की तरफ जा रही मांस से लदी एक पिकअप गाड़ी ने बालावाली गांव के सामने एक पालतू गाय को टक्कर…


    Spread the love