दहेज के लोभी:- पति ही नहीं जेठ भी बनता था अप्राकृतिक संबंध,सास ने कहा मुंह बंद रख अपना,महिला ने सुनाई आबपीती

Spread the love

दहेज के लोभी:- पति ही नहीं जेठ भी बनता था अप्राकृतिक संबंध,सास ने कहा मुंह बंद रख अपना,महिला ने सुनाई आबपीती

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के ढाई साल बाद ही विवाहिता के साथ मारपीट कर घर निकाल दिया। विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म व पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, जेठ, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

जांच अधिकारी जगवती के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब ढाई साल पहले उसकी शादी यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित एक गांव में हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था।

आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने सास ससुर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  प्रदर्शनकारी: ट्रंप के आदेश के बाद हुई कार्रवाई- चार दशक से बैठे प्रदर्शनकारी को हटाया

Spread the love
  • Related Posts

    फेसबुक से कमाई:- आपको पता है 1 हजार व्यूज पर कितने पैसे देता है फेसबुक? जानिए पूरी डिटेल…

    Spread the love

    Spread the love  डिजिटल दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आय का बड़ा जरिया भी बन चुके हैं। फेसबुक उन्हीं में से एक है, जो…


    Spread the love

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध: सोशल मीडिया पर नेपाल में लगा बैन,सड़क पर युवाओं का बवाल, संसद भवन में भी घुसे, पुलिस फायरिंग में 14 की मौत, कई घायल

    Spread the love

    Spread the love   नेपाल में सरकार के भ्रष्टाचार और हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। जेनेरेशन जेड (Gen Z) ने सड़कों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *