Accident: कार का भीषण हादसा, नई दुल्हन समेत 4 लोगों की मौत

Spread the love

बिहार-

वैशाली जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया है। पहली घटना जंदाहा-समस्तीपुर हाइवे पर हुई। इस भीषण हादसे में नई दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार अहले सुबह सभी लोग शादी समारोह से अपने घर कार से लौट रहे थे। महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में हुई है। जबकि नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 


Spread the love
और पढ़े  अजीबोगरीब खबर: FIR वो भी अंडे देने वाली मुर्गी को मारने पर महिला ने जड़े आरोप...
  • Related Posts

    अजीबोगरीब खबर: FIR वो भी अंडे देने वाली मुर्गी को मारने पर महिला ने जड़े आरोप…

    Spread the love

    Spread the love     सीवान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुर्गी की हत्या पर केस दर्ज हुआ है। यह पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    बड़ी सफलता: नाकाम हुई नक्सलियों की बड़ी साजिश, जंगल से बरामद हुआ 10 किलो वजनी आईईडी बम,किया गया डिफ्यूज

    Spread the love

    Spread the love   नक्सल प्रभावित लखीसराय जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकुड़ा जंगल में चलाए जा रहे सघन…


    Spread the love

    error: Content is protected !!