चुनावी नतीजे – कांग्रेस का विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बड़ा फैसला,महाराष्ट्र-झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Spread the love

हाराष्ट्र और झारखंड के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। खरगे ने पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं,  तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड बतौर पर्यवेक्षकों बनाकर यह जिम्मेदारी दी गई है।

महाराष्ट्र में एक चरण में हुआ मतदान
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर (बुधवार) को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान कराया गया था। राज्य के 36 जिलों की सभी 288 सीटों पर कुल 66.05% मतदान दर्ज किया गया। वहीं 2019 में महाराष्ट्र में कुल 61.44% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच माना जा रहा है।
झारखंड में दो चरणों में हुआ था मतदान
वहीं, झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर (बुधवार) को हुआ था। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन 38 सीटों पर 68.95% मतदान दर्ज किया गया।

Spread the love
और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी ने 5000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- भारत की जनशक्ति का केंद्र है दुर्गापुर
  • Related Posts

    सैल्यूट है आपको-: रिटायर्ड आईपीएस..उम्र है 87 साल, चंडीगढ़ की सड़कों पर सफाई करते हैं इंदरजीत सिद्धू..

    Spread the love

    Spread the love   चंडीगढ़ को ऐसे ही नहीं सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है। शहर को सिटी ब्यूटीफुल का टैग दिलाने और इसे कायम रखने में शहर के लोगों का…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट- सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- कांवड़ मार्ग पर सभी होटलों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा

    Spread the love

    Spread the loveभोजनालयों के लिए क्यूआर कोड मामले पर सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने क्यूआर कोड संबंधी आदेश पर रोक लगाने से…


    Spread the love