दिल्ली: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी, LG ने दिलाई शपथ, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Spread the love

दिल्ली: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी, LG ने दिलाई शपथ, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने राज निवाल में दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

सीएम आतिशी संग इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
राज निवास में आतिशी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। उसके बाद सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद विधायक गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद चौथे नंबर पर कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें नंबर पर इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
1. मुख्यमंत्री – आतिशी (नया चेहरा)
2. मंत्री – सौरभ भारद्वाज
3. मंत्री – गोपाल राय
4. मंत्री – कैलाश गहलोत
5. मंत्री – इमरान हुसैन
6. मंत्री – मुकेश कुमार अहलावत (नया चेहरा)

दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

सबसे लंबा कार्यकाल शीला दीक्षित का रहा। शीला दीक्षित 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम बनी और 15 सालों तक सीएम बनी रहीं और सुषमा स्वराज 1998 में केवल 52 दिनों के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभाली। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

और पढ़े  पंजाब में बाढ़: PM मोदी इस दिन करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा,अभिनेता सोनू सूद पहुंचे अमृतसर

ये हैं दिल्ली की महिला सीएम

1. सुषमा स्वराज- 12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसम्बर 1998 (52 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)

2. शीला दीक्षित – नई दिल्ली सीट- 3 दिसम्बर 1998 – 28 दिसम्बर 2013 (15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)

3. आतिशी – कालकाजी विधानसभा सीट – आम आदमी पार्टी- (विधायक दल की नेता चुनी गईं)


Spread the love
  • Related Posts

    Supreme Court: SC ने किया साफ- आधार मतदाता सूची के लिए वैध पहचान पत्र, पर नागरिकता के लिए नहीं

    Spread the love

    Spread the love   बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि आधार, मतदाता सूची के लिए वैध पहचान पत्र है, लेकिन इसे…


    Spread the love

    दिल्ली में वकीलों ने वापस ली हड़ताल,नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कोऑर्डिनेशन कमिटी ने लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली की जिला अदालत में वकीलों द्वारा बुलाई गई हड़ताल को वापस लिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कोऑर्डिनेशन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *