Covid-19 :- WHO ने भारत में पाए गए वायरस के वेरिएंट्स का कराया नामकरण .।। देखिए किन – किन नामों से अब आप बुला सकते हैं

Spread the love

देश में पहली बार मिले कोरोना वायरस के बी.1.617.2 वेरिएंट को नया नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि  B.1.617.2 डेल्टा (Delta) के नाम से जाना जाएगा। जबकि यहां मिले एक अन्य वेरिएंट बी.1.617.1 को कप्पा (Kappa) नाम से जाना जाएगा। कोरोना के इन स्वरूपों की पहचान सबसे पहले अक्टूबर 2020 में भारत में हुई थी

डब्ल्यूएचओ ने ग्रीक एल्फाबेट्स के आधार पर दुनिया के दूसरे देशों में मिले वेरिएंट्स का भी नामकरण किया है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट को देशों के नाम के साथ जोड़ने को लेकर विवाद हो रहा था। बी.1.617.2 को इंडियन वेरिएंट कहे जाने पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी।
सितंबर 2020 में ब्रिटेन में सबसे पहले पाए गए कोरोना वायरस के बी.1.1.7 वेरिएंट को अल्फा नाम दिया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में मिले बी.1.351 को बीटा नाम मिला है। नवंबर 2020 में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए P.1 वेरिएंट को अब गामा नाम से जाना जाएगा। 

इसी तरह मार्च 2020 में अमेरिका में मिले वेरिएंट बी.1.427/बी.1.429 को एपलिसन, अप्रैल 2020 में ब्राजील में मिले P.2 को जीटा, कई देशों में मिले बी.1.525 वेरिएंट को ईटा, फिलिपींस में मिले P.3 को थीटा नाम दिया गया है। नंवबर 2020 में अमेरिका में मिले बी.1.526 को लोटा नाम से मिला है।


Spread the love
और पढ़े  Windows 10- जरूरी खबर आपके लिए खत्म होने वाला है Windows 10 का सपोर्ट, अब सिक्योरिटी अपडेट के लिए खरीदना होगा प्लान
  • Related Posts

    संसद सत्र: लोकसभा की कार्यवाही हुई कल तक के लिए स्थगित, आयकर और 2 खेल विधेयक किए गए पारित

    Spread the love

    Spread the love     वोटों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के विरोध मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन तक…


    Spread the love

    एअर इंडिया: 1 सितंबर से निलंबित रहेंगी दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानें, एअर इंडिया का बयान

    Spread the love

    Spread the love     एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *