चंदन गुप्ता हत्याकांड:- NIA कोर्ट का 6 साल बाद आया फैसला,28 को दोषी करार, तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी हत्या

Spread the love

 

खनऊ की विशेष एएनआई कोर्ट ने कासगंज में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में छह साल बाद फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि दो को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी। घटना को लेकर यूपी में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

मामले में सलीम नाम के युवक को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वहीं करीब 20 लोगों को नामजद किया गया था। चंदन एक सामाजिक संस्था चलाता था। उसके पिता सुशील गुप्ता कासगंज के एक अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे।

हत्या के बाद कासगंज का माहौल खराब हो गया था और हिंसा भड़क उठी थी। शहर में उपद्रव व आगजनी हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एनआईए कोर्ट ने छह साल बाद फैसला सुना दिया।


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट: आरोपी को जमानत मिली पर इसके बावजूद नहीं हुई रिहाई, यूपी सरकार को 5 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश
  • Related Posts

    यूपी: 8 ias और 15 पीसीएस अफसरों के तबादले, आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

    Spread the love

    Spread the love   यूपी में आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान…


    Spread the love

    शाहजहांपुर- 15 दिन से बंद पड़ी है सीटी स्कैन मशीन,वोल्टेज की समस्या 

    Spread the love

    Spread the love     राजकीय मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन करीब 15 दिन से खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को भटकना पड़ रहा है। सीटी स्कैन कराने…


    Spread the love

    error: Content is protected !!