ब्रेकिंग- विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 1 चरण में तो झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Spread the love

चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। वहीं झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

 

चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के शेड्यूल का भी एलान किया है।

 

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा

चुनाव का शेड्यूल-

पहला चरण
अधिसूचना: 18 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 25 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर
नाम वापसी: 30 अक्तूबर
मतदान: 13 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर

दूसरा चरण
अधिसूचना: 22 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 30 अक्तूबर
नाम वापसी: 1 नवंबर
मतदान: 20 नवंबर
मतगणना: 20 नवंबर

 

 

महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूब को नोटिफिकेशन होंगे और आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतगणना की तारीख 20 नवंबर को होगी। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

 

 

झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। यहां 2.6 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता होंगे। यहां युवा मतदाताओं की संख्या 66.84 लाख और पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 11.84 लाख होगी। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे। कतारों के बीच में थोड़ी कुर्सियां या बेंच लगाई जाएंगी ताकि अपनी बारी का इंतजार कर रहे मतदाता थोड़ी-थोड़ी देर में बैठ सकें। ये व्यवस्था हर मतदान केंद्र पर मिलेगी।

और पढ़े  पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे,जानिए आठ दिवसीय दौरे की खास बातें...

 

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता होंगे। 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता होंगी। 1.85 करोड़ युवा मतदाता होंगे। पहली बार मतदान करने वाली संख्या 20.93 लाख होगी। राज्य में इस बार 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने युवाओं को दी बड़ी सौगात-PM मोदी ने 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती

    Spread the love

    Spread the love देशभर के 47 शहरों में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए 51,000…


    Spread the love

    Bank Work- जा रहे हैं बैंक तो ये 4 दस्तावेज जरूर रख लें अपने पास,वरना अटक सकता है आपका काम

    Spread the love

    Spread the love    आपको किसी काम से बैंक जाना है? दरअसल, वैसे तो बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे…


    Spread the love

    error: Content is protected !!