
अयोध्या।
देश की आजादी में भाजपा का कोई योगदान नहीं। भाजपा की राह पर चली समाजवादी पार्टी। समाजवादी पार्टी ने दिखाई देशभक्ति। 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर घर-घर झंडा लगाने की किया शुरुआत।सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडे ने शहर के रोहिणी कॉलोनी से घर-घर झंडा लगाने की किया शुरुआत।
पवन पांडे का बयान।आज क्रांति दिवस 9 अगस्त से अभियान शुरू होकर 15 अगस्त तक घर-घर झंडा फहराया जाएगा। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में माफी मांगा जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं आज असली देशभक्त बनने का ड्रामा कर रहे हैं। हम वह लोग हैं हमारे पूर्वजों ने वंशजों ने डॉक्टर लोहिया जयप्रकाश नारायण अशफाक उल्ला खान से लेकर महात्मा गांधी सरदार पटेल एक बड़ी परंपरा रही है इस देश की आजादी के लिए।इस देश की आजादी के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वालों की। उस परंपरा का निर्वहन करते हुए हम तिरंगा लगा रहे है।हम दिखावे का तिरंगा नहीं लगा रहे है। तिरंगा हमारे दिल में है। तिरंगा हमारे देश का सम्मान है।तिरंगा हमारा गौरव है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आने वाले समय में भारत विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बने-पवन पांडे