अयोध्या- रेप केस: दुष्कर्म पीड़िता को लखनऊ मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, एंबुलेंस से हुई रवाना

Spread the love

अयोध्या- रेप केस: दुष्कर्म पीड़िता को लखनऊ मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, एंबुलेंस से हुई रवाना

जिला महिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता को संसाधनों के अभाव में अग्रिम इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से सीएमओ डॉ. संजय जैन पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। भदरसा दुष्कर्म कांड की पीड़िता हैवानियत की शिकार होकर गर्भवती हो गई है। उसे इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां विशेषज्ञ व आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजने की संस्तुति की थी। सीएमओ डॉ. संजय जैन सुबह से अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। कई राउंड की मंत्रणा और बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उन्होंने बालिका को लखनऊ के लिए रेफर कराया है।

बेबस बेटी के साथ लाचार मां का दर्द साझा कर पोछे आंसू
भाजपा जांच दल ने पीड़िता की मां से बात की। इसपर उन्होंने बताया कि अब भी आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक धमकी दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। हमें बहुत डर लग रहा है। इस पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। योगी सरकार ऐसा करने वालों को नहीं छोड़ेगी।

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने परिवार को आश्वस्त किया कि आप निश्चिंत रहें। मेरा नंबर लें। कोई धमकाए तो सीधे मुझे बताएं। दल के सदस्य जिला महिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। उसे ढांढस बंधाया। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।

और पढ़े  शाहजहांपुर- मेधावियों का सम्मान: 21 हजार रुपये का चेक और टैबलेट पाकर खिले चेहरे, सपनों को मिली नई उड़ान

पीड़िता को न्याय, दोषियों को फांसी दिलाएंगे : कश्यप
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के साथ दोषियों को फांसी दिलाएंगे। इस जघन्य घटना में शामिल लोग बच नहीं पाएंगे। योगी सरकार उन्हें मिट्टी में मिलाकर ही दम लेगी। आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है। उनपर भी बुलडोजर चलेगा।

राज्यमंत्री पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के बाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी जेल में है। उसकी संपत्ति ध्वस्त कर दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद भी दी गई। घटना का मुख्य आरोपी सपा का नगर अध्यक्ष फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद का बेहद करीबी है। उस पर कार्रवाई की बजाय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। सपा ने अपना असली रूप दिखा दिया है।

पीड़ित किसी भी जाति, धर्म का हो न्याय मिलेगा : संगीता
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति है कि पीड़ित किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। अपराधी कितना भी रसूख वाला हो, उसे सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं, उनसे गलती हो जाती है। अब उसी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रहे हैं। किसी भी सूरत में अपराधी के साथ नहीं खड़ा होना चाहिए, चाहे वह हमारे दल का ही क्यों न हो।

और पढ़े  अयोध्या: श्रद्धालु ले जा सकेंगे सीता कूप का जल,राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में संपन्न हुआ कायाकल्प

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रुपये के बदले खून- जिला अस्पताल चल रहा गंदा खेल..एक यूनिट के लिए देने पड़े 7 हजार

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून दिलाने के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। ब्लड बैंक के आसपास घूम रहे डोनर खून…


    Spread the love

    Accident- कार और बाइक की भीषण टक्कर,5 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   महोबा जिले के श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!