अयोध्या: अब तेजी से होगा राम मंदिर निर्माण का काम, बढ़ाए गए 200 मजूदर |

Spread the love

अयोध्या: अब तेजी से होगा राम मंदिर निर्माण का काम, बढ़ाए गए 200 मजूदर |

राम मंदिर निर्माण की गति तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में पर कोटा निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। पर कोटा निर्माण के लिए 200 मजदूरों को और लगा दिया गया है। पर कोट का निर्माण कर अप्रैल 2025 का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

750 मीटर लंबे व 14 फीट ऊंचे परकोटे में कुल आठ लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने हैं। अब तक करीब 4.25 लाख क्यूबिक फीट पत्थर ही लग पाए हैं। मौसम की प्रतिकूलता और मजदूरों की कमी के चलते पर कोटा निर्माण की गति धीमी हो गई थी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भी निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की थी।

अब मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज कर दी गई है। परकोटा निर्माण का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। सात फीट ऊंचाई तक पत्थर लग गए हैं। छह लाख क्यूबिक फीट पत्थर भी आ चुके हैं। पर कोटे मे बन रहे छह मंदिरों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। माता भगवती के मंदिर का निर्माण कार्य तेज हो गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या भी जल्द बढ़ाई जाएगी


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने किए हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, महंत और संतों से की मुलाकात
  • Related Posts

    Earthquake- UP के इन जिलों में लगे भूकंप के झटके, सुबह होते ही लोगों में फैली दहशहत

    Spread the love

    Spread the love     देश के तीन राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गुरुवार को सुबह-सुबह तेज भूकंप आने से दहशहत फैल गई। लोग अपने घरों…


    Spread the love

    अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने किए हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, महंत और संतों से की मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। हनुमंतलला को श्रद्धा निवेदित करने के बाद हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत और अन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!