अयोध्या: शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर करने लगा शारीरिक शोषण, अब कर रहा मना

Spread the love

 

 

रामनगरी अयोध्या में युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। लेकिन, कई महीने बाद भी आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीड़िता परेशान है। आरोपी सिपाही रितेश तिवारी, राम जन्मभूमि थाने में तैनात है। रविवार को एक बार फिर पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।

पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बाराबंकी जनपद की रहने वाली है। मौजूदा समय में राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार में रह रही है। वर्ष 2021 के दिसंबर महीने में टेढ़ी बाजार स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली सहेली से मिलने व रामलला के दर्शन करने आई थी। इसके बाद अपनी सहेली के साथ लगभग एक महीने तक उसके कमरे में रुकी थी।

 

मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा

इसी हॉस्टल में आरोपी सिपाही रितेश तिवारी ने पीड़िता से जान पहचान बनाई। उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी। सिपाही ने शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता ने कहा कि शादी के पहले ये सब ठीक नहीं है।

पीड़िता के मना करने व विरोध करने के बावजूद आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 2022 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता की ओर से शादी करने के लिए बार-बार कहने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने केस दर्ज कराया।

और पढ़े  अयोध्या: अयोध्या धाम में सबसे बड़ी धर्मशाला का होगा निर्माण, आधुनिक सुविधाओं से होगी युक्त

 

आरोपी सिपाही फरार चल रहा

महिला थाना में तीन जनवरी 2025 को मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने छह मई को गिरफ्तारी के लिए आईजी ऑफिस को भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से भी निराशा मिली। आरोपी सिपाही कानपुर का मूल निवासी है। इस समय फरार बताया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  सिद्ध पीठ हनुमत निवास में 10 दिवसीय अखंड रामायण और हनुमान चालीसा पाठ का भव्य समापन

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर निर्माण की मन्नत पूर्ण होने पर दक्षिण भारत से आईं महिलाओं ने किया आयोजन     सिद्ध पीठ हनुमत निवास में चल रहा 10 दिवसीय…


    Spread the love

    अयोध्या: कानपुर से ई रिक्शा चलाकर अयोध्या पहुंचे 3 चोर, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया, पुलिस ने धर दबोचा

    Spread the love

    Spread the love   पुलिस ने अयोध्या जिले के बाबा बाजार व रुदौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया है। इसमें चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्यों…


    Spread the love