दरिंदगी:खेत में शौच गई महिला का गला दबाकर किया गैंगरेप,गंभीर हालत रक्तस्राव होने पर किया अस्पताल में भर्ती।

Spread the love

दरिंदगी:खेत में शौच गई महिला का गला दबाकर किया गैंगरेप,गंभीर हालत रक्तस्राव होने पर किया अस्पताल में भर्ती।

जयपुर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक महिला खेत में शौच के लिए गई थी, तभी दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दरिंदगी की।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात मुहाना थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। 55 साल की एक महिला मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खुले में शौच गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने महिला का गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों दरिंदे भाग गए।

महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। वारदात के बाद महिला को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने सुबह करीब दस बजे गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, तब पुलिस को वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया लेकिन दरिंदों का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार शाम को एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर मौका मुआयना किया।


Spread the love
और पढ़े  कमाई की बात: किस सोशल मीडिया से होती सबसे ज्यादा कमाई, यूट्यूब, फेसबुक, X या फिर इंस्टाग्राम,  जानें विस्तार से...
  • Related Posts

    सोनीपत- शशिकांत कौशिक ने समाज सेवा के लिए पुत्र के जन्मदिवस पर 7 हजार वर्ग फुट भवन किया समर्पित, लंदन में मिला ग्लोबल प्रेरणा सम्मान

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा में जनकल्याण और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित एक प्रमुख नाम शशिकांत कौशिक, संस्थापक शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। समाज…


    Spread the love

    गंभीर संक्रामक रोग: Alert-  दुनियाभर में 3 करोड़ से ज्यादा बच्चों पर मंडरा रहा है इस घातक रोग का खतरा, जानिए क्या है वजह..

    Spread the love

    Spread the love     पिछले कुछ वर्षों में पूरी दुनिया एक के बाद एक गंभीर संक्रामक रोगों की चपेट में आई है। साल 2019 के आखिरी के महीनों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *