विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा की  हरियाणा में  बढ़त बरकरार, तीसरी बार भाजपा सरकार 

Spread the love

 

रियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार, रुझानों में हरियाणा में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। वहीं इनेलो 2 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।

 

 

कांग्रेस ने मतगणना को लेकर उठाए सवाल

Election Results 2024: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं, जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।’

और पढ़े  मिसाइल अग्नि-5: अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण..क्या है इसकी खासियत

Spread the love
  • Related Posts

    लिपुलेख दर्रे: भारत ने लिपुलेख दर्रे को लेकर नेपाल की आपत्ति खारिज की, दावे को पूरी तरह से बताया बेबुनियाद

    Spread the love

    Spread the love     भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख दर्रे को लेकर सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। कारण है कि बीते मंगलवार को जब भारत और…


    Spread the love

    मिसाइल अग्नि-5: अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण..क्या है इसकी खासियत

    Spread the love

    Spread the love   ओडिशा के चांदीपुर में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का बुधवार को सफलतापूर्व परीक्षण किया गया। यह परीक्षण एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। यह…


    Spread the love